तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय दिघुल के बच्चों ने देश के सैनिकों के लिए स्वनिर्मित राखी सोमवार को रजिस्टर्ड डॉक द्वारा भेजकर सैनिक भाईयों की लंबी उम्र की कामना की है।कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने कई दिनों से स्वयं राखी बनाने में जुटे हुए थे जिसे पूर्ण होने के बाद सोमवार को अपने गुरुजी रामरक्षा सिंह को रजिस्ट्री हेतु सौंप दिया।सहायक अध्यापक रामरक्षा सिंह ने बच्चों द्वारा स्वनिर्मित राखी तत्काल रजिस्टर्ड डॉक द्वारा भेज दी।
बच्चों द्वारा राखी निर्मित करने में प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार, सहायक अध्यापक सुभाष गुप्ता,अरविंद, पुष्पा, दुर्गा सहित अन्य अध्यापकों ने सहयोग दिया।






