डीसीएफ पर सपा का कब्जा, रईसा खातून सभापति निर्वाचित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लि0 चुनाव में मंगलवार को चुनाव के आख़िरी दिन 14 संचालक में 9 संचालकों के मत पाकर रईसा खातून सभापति बनकर सपा का परचम लहराया। उप सभापति के पद पर सूर्यमणि निर्वाचित हुए। संचालक के पद पर दिलीप कुमार, मुजीब अहमद, हरिहर प्रसाद, रामअधार, रीता देवी, अयोध्या प्रसाद, धीरज आनंद, अंजनी कुमार, धन्नजय कुमार, सजंय कुमार तिवारी नामित संचालक जीतसिंह खरवार, सुनील कुमार जायसवाल हुए। श्याम सिंह कुशवाहा को दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय लि0 में डेलीगेट भेजे गए। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने दिया। चुनाव के मद्देनजर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ, सीओ दद्दन प्रसाद गोंड, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे, एस आई दिग्विजय सिंह महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव सहित अन्य थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी रईसा खातून अध्यक्ष एवं उपसभापति पद पर सूर्यमणि निर्वाचित हुए। यह जीत लोकतंत्र की जीत है। इसी तरह से चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी हर चुनाव जनपद में जीतेगी। विधानसभा अध्यक्ष सेकरार अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती है। जो आज 14 में से 9 मत अध्यक्ष रईसा खातून को मिली है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, जगदीश यादव, अवधनारायण यादव, रमेश कुशवाहा, गोस मु o खां बुद्धिनारायन यादव, अविनाश यादव, नकछेदी यादव सेकरार अहमद क्लामुद्दिन सहित सैकड़ों लोंग उपस्थित रहे।

Leave a Comment