तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
– जनपद सोनभद्र के एसओजी व थाना करमा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के अन्तर्जनपदीय तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इनके कब्जे से 225 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रहा है और दो मोटरसाइकिल के साथ 90,000/- नगद बरामद किए गए

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना करमा पुलिस सोनभद्र के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 03 अभियुक्तों को प्लास्टिक की तीन थैलियों में 225 ग्राम हेरोईन जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये व 02 मोटर साइकिल व 90,000 रुपये नगद के साथ गनेशपुर तिराहा करमा थाना अंतर्गत से घेरा बन्दी कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 89/2023 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
वही गिरफ्तार किये गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वे लोग लखनऊ व बाराबंकी से हेरोईन खरीदकर मीरजापुर के अलावा सोनभद्र में रेनूकुट, शक्तिनगर तथा सिंगरौली मध्य प्रदेश में बेचते हैं, उन लोगों के पास से जो पैसे मिले हैं वे हेरोईन बिक्री के पैसे है । जिसे आपस में बांट लेते हैं ।






