मझौली में नया बाजार “गांधी बाजार” का हुआ शुभारम्भ , उद्घाटन के दिन लगी सैकड़ो दुकानें

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रवि कुमार

दुद्धी| विकास खण्ड के मझौली ग्राम पंचायत में गोपी मोड़ के समीप शनिवार की शाम साप्ताहिक बाजार “गांधी बाजार ” का शुभारंभ वनवासी सेवा आश्रम की संचालिका शुभा प्रेम ने रिबन काटकर किया |उन्होंने बाजार में आये व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाजार का जैसा नाम है दुकानें भी उसी प्रकार की लगनी चाहिए | यानी इस बाजार में किसी प्रकार की ऐसी दुकाने ना लगे जिसमें जीवों के साथ हिंसा अपनायी जाए ,उन्होंने कहा कि बाजार खुद के द्वारा बनाये गए शुद्ध सामानों को बेचा जाए जिससे स्वरोजगार के अवसर भी सृजित हो सकें| बाजार के शुभारम्भ के अवसर पर सैकड़ो दुकाने लगी जहां लोगों ने जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की| इस मौके पर नाबार्ड के प्रत्यूष त्रिपाठी,ग्राम प्रधान शारद पनिका , रामविचार सिंह गोंड , अरुण कुमार चौबे , विनोद कुशवाहा , रविन्द्र क्षेत्र पंचायत सदस्य , रामकुमार ,रामजनम, गोपाल जयश्री , शुभावती ,चंदा देवी , मनोज ,शिवशंकर , अनिल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे|

Leave a Comment