तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में बीते मंगलवार को कनहर बैरियर के पास अनियंत्रित पीकअप के चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की देर शाम कोतवाली दुद्धी पहुँच मृतक के पिता शिवराज पुत्र बटई निवासी करइल थाना कोन ने तहरीर देते हुए कहा कि मंगलवार के दिन दोपहर में मेरा बड़ा लड़का अयोध्या अपने साले के बाइक से जा रहा था। उसी दौरान जाबर गांव के कनहर बैरियर के समीप पहुँचते ही एक अनियंत्रित पीकअप पीछे से धक्का मारकर फरार हो गया। घायल अयोध्या को सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान अयोध्या की मृत्यु हो गई। वहाँ से शव दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले को अज्ञात के विरुद्ध 279, 304A में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जाँच में जुट गई है।






