जन्माष्टमी पर्व को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र- जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली झांकी जुलूस को लेकर गुरुवार को स्थानीय कोतवाली में शांति समिति की बैठक एएसपी टी एन त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
एएसपी श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस बार जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली झांकियों को शांतिपूर्ण तरिके से निकालें। पिछली बार झांकी के दौरान कुछ युवाओं द्वारा अव्यवस्था उत्पन्न की गई थी। ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त है, अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
जेबीएस अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि ने झांकी जुलूस को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा धार्मिक संगठन से जुड़े कई अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़,चेयरमैन कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह,चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे,जेबीएस महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू सिंह,शुभम जायसवाल,उत्कर्ष जायसवाल,विवेक मोहन, सुरेन्द्र बिगऊ, भोलू जायसवाल, आदर्श जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment