वाइरल व संक्रामक रोगों के इलाज हेतु दुद्धि सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र
संचारी रोग से बचाव के तमाम इंतजाम के बावजूद वायरल समेत अन्य संक्रामक रोगों के चपेट में समूचा इलाका आ गया है| आलम यह है कि सोमवार को अस्पताल खुलने के साथ सीएचसी परिसर मरीजो से पट गया| पंजीयन कराने के लिए काउंटर पर मरीजो में धक्का मुक्की शुरू होने के बाद वहां पुलिस को बुलानी पड़ गई| वही सुविधाओं का अभाव भी लोगों को परेशान कर रहा था| सबसे बुरा हाल गोद में बच्चो को लेकर आई महिलाओं एवं बुजुर्गो का हो रहा था| वे परेशान हाल कभी डाक्टर,तो कभी अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से गिडगिडा रही थी|
मौसम परिवर्तन के साथ ही लगभग हर दुसरे घर में लोग वायरल से संक्रमित हो रहे है| इसके अलावा बड़े शहरो में फैले डेंगू,चिकनगुनिया समेत अन्य संक्रामक रोग से पीड़ित लोग भी घर वापसी के बाद अस्पताल पहुँच रहे है| जिससे इस क्षेत्र में ऐसे रोगियों की बाढ़ आने की प्रबल संभावना व्यक्त किया जा रहा है| बात स्वास्थ्य सुविधाओं की करे,तो केंद्र अधीक्षक डा शाह आलम ने बताया कि उपलब्ध संशाधनो के जरिये लोगों को बेहतर उपचार देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है| अचानक रोगियों की संख्या में वृद्धि होने एवं कर्मियों की भारी कमी के कारण थोड़ी बहुत अव्यवस्था हो रही है| उसे दुरुस्त करने के लिए शीर्ष अधिकारीयों से गुहार लगाई है है| संभावना है कि दो चार दिन में दुद्धी सीएचसी पर कुछ अन्य सुविधा भी मिलनी शुरू हो जायेगी|

Leave a Comment