तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। सेंट मेरी स्कूल में महानिदेशक बिशप लुईस मस्करेनस “रोमन कैथोलिक डायसिस आफ इलाहाबाद” का भव्य स्वागत एवं सम्मान हुआ।
संपूर्ण विद्यालय हर्ष से सराबोर रहा। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक रही। बिशप स्वामी ने हर एक स्तर के लोगों के लिए संदेश दिया जो अनुकरणीय है। छात्रों को उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए गृह कार्य के साथ-साथ कक्षा कार्य को भी दोहराव करने को कहा तभी उनका अध्ययन सफल हो सकता है। अंग्रेजी माध्यम से स्कूल होने के बावजूद उन्होंने हिंदी भाषा पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी भाषा का भी गहन अध्ययन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा पर विशेष सुविधा देने की जरूरत है। इस विद्यालय को इंटरमीडिएट तक करना लक्ष्य है। उन्होंने बच्चों पर जोर देते हुए अध्यापकों के लिए संदेश दिया कि बच्चे हमारे लिए उपहार स्वरूप हैं, उन पर किसी प्रकार का दबाव या दोष न लगाएं बल्कि उनका सही मार्गदर्शन करने में उनका साथ दें। क्योंकि शिक्षक का प्रत्येक कार्य चाहे विद्यालय में हो या विद्यालय के बाहर अनुकरणीय और शोभनीय होना चाहिए। चाहे वह हमारे बातचीत से हो। हमारे रहन-सहन या वेशभूषा से हो।उन्होंने विद्यालय में हो रहे सभी कार्यों का भूरी भूरी सराहना की और विद्यालय को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय में और भी उच्च स्तरीय पढ़ाई जारी हो सके। इस अवसर पर सभी बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट बांटी गई। उनके स्वागत में स्कूल के प्रिंसिपल फादर टाइटस लोबो सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।






