अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में नेशनल हाईवे 39 पर अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे एक बोलेरो विंढमगंज की ओर से दुद्धी आ रही थी। जाबर गांव के पुरानी बैरियर के समीप पहुँचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सहित सवार बीस फिट खाई में जा गिरा। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक दिलीप पुत्र विश्वामित्र कुशवाहा निवासी जोरुखाड़ थाना विंढमगंज को सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर बोलेरों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Leave a Comment