मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। मिशन शक्ति का शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार ज्ञान दीप स्कूल ग्राम बीडर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में वृहस्पतिवार को अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रास्तों में यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो उसका डटकर सामना करें। यदि जरा सी भी असहजता महसूस हो तो वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला पावर हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात सहायता 112 आदि टोल फ्री नम्बरों पर काल कर तुरंत आपात सहायता प्राप्त कर सकती हैं
दुद्धी महिला थाना प्रभारी सविता सरोज द्वारा
बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि विद्यालय परिवेश, घर के आसपास कहीं भी बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का अक्सर शिकार होती हैं। इस स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क कर भी सुरक्षा सहायता ले सकती हैं।
प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चियों को गुड टच एवम बैड टच के बारे में शॉर्ट फिल्म दिखाकर समझाया गया एवं पढ़ाई के महत्व के बारे में विधिवत बताया गया।

Leave a Comment