तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट सोनभद्र
आज रेणुकूट में रेणुकूट नगर पंचायत का कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में तीन बार चुनाव लड़ चुके राजपति साहनी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रदेश सचिव पूर्वी जॉन,प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस व संजय मौर्या नगर सचिव रेणुकूट के पदों पर सुशोभित थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को स्वीकार करते हुए नरेंद्र मोदी और योगी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चाँद प्रकाश जैन वरिष्ठ भाजपा नेता रिंकू सिंह व रेणुकूट मण्डल अध्यक्ष हरिराम शाह छवि के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए

भाजपा के वरिष्ठ नेता चाँद प्रकाश जैन ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता प्रस्ताव भेज दिया है वही भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेताओ ने पार्टी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चाँद प्रकाश ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और जो पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के कई पदों पर सुशोभित रह चुके हैं सभी पदों से मुक्त होते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है भाजपा में उनका स्वागत है और पार्टी के बताए हुए रीति और नीति पर चलते हुए पार्टी का काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत हार्दिक वंदन और अभिनंदन है आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीति पर चलते हुए चुनाव जीतने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे ।






