मिट्टी निकालने के दौरान 3 दबे, एक पुरूष समेत दो महिला की हुई मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

अनपरा – सोंनभद्र

यूपी के सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित औड़ी में स्थित हनुमान जी के पास पहाड़ी पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब दोपहर एक बजे के लगभग मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का टीला दह जाने से 2 महिला सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने 100 को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधी भेज दिया जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया

— सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के मिर्चाधूरी के सागरदह से 10-12 की संख्या में आदिवासी ग्रामीण महिलाओं और पुरूष मिट्टी ले जाने आयें हुए थें।
चूहई मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी का टीला भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसने दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। चौथा व्यक्ति भी दब गया था हालांकि सर बाहर होने से बचाव कार्य के दौरान उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।घटना की सूचना पर अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया। दबे हुए मृतकों के शव को निकाला गया

— घायल रामजतन गुर्जर ने बताया की उसने बताया कि हम भी दब गए थे लेकिन मेरा सर मिट्टी में नहीं दब पाया था। जिस वजह से लोगों ने मुझे बचा लिया और दो महिलाएं और एक पुरुष दब गए। और कितने लोग दबे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है

— वही पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि दिन में लगभग 1:30 बजे के आसपास की घटना है झिगुरदा हनुमान मंदिर के एक किलोमीटर दूरी पर पहाड़ी है। उसमे की मिट्टी काफी अच्छी क्वालिटी की होती है काफी दूर दराज से लोग आते है मिट्टी ले जाने। घरों में लिपाई पोताई के काम आने वाली मिट्टी को कुछ लोगों द्वारा निकाला जा रहा था। मिट्टी खोदने के दौरान ऊपर की तरफ का मिट्टी का टीला बैठ गया। जिसमें चार लोग दब गए। सूचना पर तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। इसमें एक व्यक्ति आंशिक रूप से दबा हुआ था। उसे तत्काल निकाल कर इलाज़ के लिए भेजा गया। हादसे में दो महिलाएं सहित एक पुरुष दब गए। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जेसीबी मंगाकर शव को निकाल लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

सीओ पिपरी अमित कुमार सिंह

Leave a Comment