तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रामपुर शुक्रवार की सुबह बस द्वारा अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन करने को गये राम भक्त, भाजपा बूथ अध्यक्ष, किसान सेवा सहकारी समिति लखमन नंगला के पूर्व सभापति तहसील मिलक के राजेश पांडे मुंशी की हार्ट अटैक से अचानक तबियत बिगड़ जाने से शनिवार को मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों शवों को एम्बुलेंस से रामपुर लाया जा रहा है।
टांडा तहसील क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी विष्णु सिंह यादव 55 वर्ष बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार की सुवह बस के माध्यम से अयोध्या धाम श्री राम लला के दर्शन के लिए गए हुए थे। शनिवार की सुवह सरयू नदी में अपने साथियों के साथ स्नान के लिए पहुंचे, बताते है कि ठंड में नहाने के बाद बापस लौटते समय बूथ अध्यक्ष व दो बार किसान सेवा सहकारी समिति लखमन नंगला में सभापति रह चुके विष्णु सिंह यादव का स्वास्थ्य कुछ गिरा गिरा से हुआ, उन्होंने अपने सभी साथियों से रामलला के दर्शन करने के लिए कह दिया। और खुद बाद में दर्शन करने की बात करते हुए बस में आ गए थे, बस में ही उनकी तबियत बिगड़ने से उनकी मौत होना बताई जा रहीं है। इसकी जानकारी बस प्रमुख ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष व अन्य साथियों को दी, सभी लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना भाजपा जिला अध्यक्ष को भी दे दी गई थी। इस खबर से साथ गये सभी साथियों की खुशी गम में बदल गई है। विष्णु सिंह के शव को एम्बुलेंस के माध्यम से अयोध्या धाम से उनके गांव गजरौला लाया जा रहा है। उनके साथ कुछ लोग आ रहें है। उधर मृतक के परिजनों को सूचना मिलने पर कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों व पत्नी, अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि विष्णु सिंह यादव पहले भी अयोध्या कार सेवा के दौरान जा चुके है।
वही तहसील मिलक से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बस में बैठकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए टाइपिस्ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के शव का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नगर निवासी 61 वर्षीय राजेश पांडे मुंशी नगर स्थित तहसील में टाइपिस्ट थे। शुक्रवार को नगर से श्री राम लला के दर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वह बस में बैठकर अयोध्या गए थे। अयोध्या पहुंचने पर अन्य श्रद्धालुओं के साथ वह टेंट में रुके। रात्रि को उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके साथ नगर से दर्शन करने गए श्रद्धालु उन्हे अयोध्या में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें अयोध्या की सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उन्हें वहां के मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके सात अयोध्या के श्रद्धालु उनके शव को नगर वापस लेकर आए। शनिवार को गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा, तीन बेटियां और पत्नी को छोड़ गए हैं।

फाइल फोटो मृतक : राजेश पांडे मुंशी
फाइल फोटो मृतक : विष्णु सिंह






