कैंसर की वैक्सीन बनाने के करीब रूस:-पुतिन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

दावा- जल्द ही मरीजों को उपलब्ध होगी; US में कैंसर की दवा का ह्यूमन ट्रायल
~~~~~~~~~~~~~~
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि उनके देश के वैज्ञानिक जल्द ही कैंसर की वैक्सीन तैयार करने जा रहे हैं। पुतिन ने मॉस्को फोरम ऑन फ्यूचर टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के दौरान इस बारे में जानकारी दी।
पुतिन का दावा है कि कैंसर वैक्सीन जल्द ही मरीजों को उपलब्ध हो जाएगी। पुतिन ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि प्रस्तावित टीके कब से मिलने लगेंगे और किस प्रकार के कैंसर को होने से रोकेंगे। टीका किस तरह से लोगों तक पहुंचाया जाएगा, इस बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया है।

Leave a Comment