तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
मनोज कुमार सिंह होंगे यूपी के नये मुख्य सचिव
1988 बैच के आईएएस अफसर है मनोज कुमार सिंह
दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल खत्म होने पर सीएम ने लिया निर्णय
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को नही मिला सेवा विस्तार
योगी के पसंदीदा मनोज सिंह होंगे नए चीफ सेक्रेटरी:
दुर्गा शंकर को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव (CS) मिल गया है। योगी के पसंदीदा अफसर मनोज सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है।
सूत्रों के मुताबिक, मनोज सिंह दोपहर में मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
मनोज सिंह बिहार के रहने वाले हैं। 1988 बैच के IAS अफसर हैं। वह सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफसर हैं। मनोज सिंह जुलाई, 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। अभी उनके पास पंचायती राज विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 से ज्यादा विभागों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट- 2023 में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश करार हुए थे। एक साल की अवधि में करीब 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में मनोज सिंह की भूमिका रही।






