अखिलेश बोले- RSS शाखा लगाए, हम PDA पेड़ लगाएंगे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

गांव-गांव होंगी जड़ें मजबूत; अनुप्रिया के लेटर पर कहा- भाजपा को बचाने का दिखावा कर रहीं
~~~~~~~~~~~~~
भाजपा वाले डरे हुए हैं, वे लोग गांव-गांव में RSS की शाखा लगाएंगे। हम लोग भी गांव-गांव जाकर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पेड़ लगाएंगे, जिससे हमारी जड़ें मजबूत होंगी। हमारे कार्यकर्ता एक नई अलख जगाएंगे, ताकि RSS की शाखाओं को लगाने वालों को जवाब दिया जा सके।
अखिलेश यादव ने ये बातें रविवार को सैफई में अपने कार्यकर्ताओं से कही। लोकसभा चुनाव के बाद वह तीसरी बार अपने गांव आए थे। उन्होंने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी।
सपा प्रमुख ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बिना उनके लेटर का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने यूपी में भर्ती प्रक्रिया में OBC और SC/ST वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया था। अखिलेश ने कहा, भाजपा जब से सरकार में आई है, तब से आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। पीडीए परिवार के साथ भेदभाव हो रहा है।

Leave a Comment