पिपरी नगर मे विद्युत् आपूर्ति व समस्याओ के निराकरण हेतु समाजसेवी रिन्कू सिंह ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

पिपरी /सोनभद्र (विष्णु गुप्ता /एस पी सिंह )

ज्ञात हो की पिपरी हनुमान मंदिर पर पिछले कई दिनों से विद्युत् आपूर्ति की समस्या हो रही थी समाजसेवी रिंकू सिंह ने समस्या के समाधान हेतु अधिकारियो से मुलाक़ात की जिस को गंभीरता से लेते हुए 250 केवीए का विधुत ट्रांसफार्मर अविलम्ब लगाने का अधिशासी अभियंता ने  निर्देश दिया।
आपको बताते चले की विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता से पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने विद्युत की समस्या को लेकर वार्ता किया एवं एक पत्रक भी सौपा विगत पूर्व के दिनों से वार्ड नंबर 10 वार्ड नंबर 6 एवं वार्ड नंबर 4 में बिजली आपूर्ति समस्या चल रही थी बिजली अक्सर लोड कम हो जाने से रोस्टिंग भी हो रही थी जनता की भारी समस्या को देखते हुए श्री रिन्कू सिंह अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया एवं तत्कालीन समस्या को निस्तारण हेतु अधिशासी अभियंता महोदय ने अबिलंब ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति प्रदान किया और कहा कि जिस भी प्रकार की समस्या हो विद्युत वितरण खंड का कार्यालय जनता की सेवा के लिए सदैव खुला हुआ है एवं कार्यालय मे त्वरित समस्या के समाधान हेतु कर्मचारी मौजूद है.

Leave a Comment