रेणुकूट /सोनभद्र
भाजपा द्वारा पुरे देश मे संविधान निर्माता अम्बेडकर जी के जन्मशती कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है कार्यक्रम के तहत आज रेणुकूट मण्डल के बूथ संख्या 316 पर अम्बेडकर जी को माल्यार्पण करने के बाद संविधान पर प्रकाश डाला गया

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारों ने संविधान को कई बार बदला लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया किन्तु आज भाजपा सरकार अनावश्यक कानूनों मे बदलाव व समाप्त करने की पहल की तो विपक्षी पार्टियां बिरोध करके संविधान के साथ साथ अम्बेडकर विरोधी की बात करती है. कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय किया है कांग्रेस पार्टी ने 1952 और 1954 के चुनाव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई यहां तक की प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था वही जिलाध्यक्ष जी ने संविधान की शपथ भी उपस्थित कार्यकर्ताओ को दिलाई
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने कहा की राजीव गांधी ने मंडल आयोग की सिफारिश का विरोध किया और आरक्षण के खिलाफ प्रचार किया उन्होंने दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण खत्म करने का समर्थन करते हुए विज्ञापन भी प्रकाशित किया 1985 में राजीव गांधी ने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति के आरक्षण को “मूर्ख को प्रोत्साहन देने” जैसा बताया यह कांग्रेस की दलित और पिछड़ों के प्रति नकारात्मक और नफरत के रवैया को दर्शाता है

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी विशिष्ट अतिथि चाँद प्रकाश जैन जी मण्डल महामंत्री राम जायसवाल उमेश ओझा, सूरज ओझा, राकेश पाण्डेय राज वर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माया गुप्ता, सविता सिंह संध्या पाण्डेय प्रेम शंकर रावत दुर्गविजय मिश्रा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय राजेश सिंह राकेश सिंह विजय गुप्ता विवेक राव इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री राम जायसवाल ने व कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष छवि शाह ने किया.






