फाल्गुन एकादशी के अवसर पर श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

IMG-20250311-WA0002

नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम के आदर्श नगर में स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में
सोमवार को फाल्गुन एकादशी के अवसर पर श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसे लेकर शाम 6 बजे से महोत्सव की शुरूआत हुई। मंदिर में बाबा श्री श्याम का आलौकिक श्रृंगार से सज्जा दरबार मनमोहक लग रहा था। साथ ही बाबा की ज्योति जलाई गई ।

वहीं शालू जायसवाल व तनु जायसवाल के द्वारा श्याम बाबा के भजनों की सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई रंगोत्सव एकादशी रंग और फूलों की होली बाबा श्याम के संग खेली गई। इस दौरान श्रद्धालुगण झूमने लगे। पुरा वातावरण श्याममय के भक्ति में डुब गए भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। शालू जायसवाल,नूतन जायसवाल,नीतू केशरी, मनीषा देवी,तनु जायसवाल,ज्योति अग्रवाल सहित श्याम परिवार कि अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

About the Author

Leave a Reply