अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी इकाई द्वारा शुक्रवार को नगर पंचायत बहुद्देश्यीय हाल में रंगोत्सव व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन मुख्य वक्ता मनमोहन निषाद व वक्ता सौरभ सिंह पंकज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान होली गीत और नृत्य का आयोजन किया गया और एक दूसरे को अबीर और गुलाल का टीका लगाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम के संयोजक अमन जायसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद मिश्रा ने किया। इस रंगोत्सव होली मिलन समारोह में अमरनाथ जायसवाल, वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज, मनोज पटेल, रितेश जौहरी, नीरज, साजन, अभिषेक, अमित, रंजीत, राधे कृष्ण, ईशा गौतम, आयुष केशरी, मनीष मौजूद रहे।

Leave a Comment