तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीड़र में कक्षा आठ तक के बच्चों ने गृह विज्ञान विषय के प्रैक्टिकल के रूप में बच्चों ने कुकिंग का प्रोग्राम किया। बालिकाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए। बालकों ने भी काफी उत्साह के साथ व्यंजन बनाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुसाई राम, सहायक अध्यापिका अर्चना सिंह, प्रिया अग्रहरि, वंदना कुशवाहा, सुनील यादव, उमा गुप्ता, अनिता गौतम सभी ने बच्चों के द्वारा बनाए गए व्यंजन की खूब सराहना की। साथ में ही बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया।






