दुद्धि को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज बुलंद करते हुए,कचहरी मेन गेट पर किया प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। वक्ता सिविल बार अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह, रामजी पांडेय ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्सन- दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए

Leave a Comment