क्षेत्रीय विधायक ने केतार प्रखंड मे बिछाया सड़को का जाल

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड क्षेत्र में सड़कों का जाल विछाते क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव बलिगढ़ पंचायत के अजनिया में तीन मुहान से शमशान घाट तक डेढ़ करोड़, मुकुंदपुर मेन रोड से नारायण वन सूर्य मंदिर तक एवं परसोडिह पंचायत के बांसडीह खुर्द तथा बांसडीह कला में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली पथ निर्माण का रखा आधार शिला। सर्व प्रथम श्री विधायक को पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद कल्पना सोरेन जिंदाबाद ताहिर अंसारी जिंदाबाद व दीपक प्रताप देव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इक्यावन किलो की माला से भय स्वागत किया इसके बाद शिला पट को विधिवत पूजन व गांव के बुजुर्ग लोगों से नारियल तोड़ कर एवं फीता काट कर किया शिलानयास। इसके बाद अनंत प्रताप देव ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर हमला बोलते हुए कहा कि 2009 में मुझे आप लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया था उसी समय मेरे ही द्वारा ये रोड बनाया गया था, इसके बाद 2014 से 2024 तक यहां का विधायक भानु प्रताप शाही रहे और वह दस वर्षों में यहां के भोले भले लोगों को सिर्फ ठगने का काम किए बरगलाने का काम किए कोई विकास का काम नहीं किया अगर किया होता तो इस गांव में चमचमाती रोड हुआ करता। उन्होंने कहा कि अब जनता जान चुकी है यहां का जनता जाग चुकी है अब आपका दाल गलने वाला नहीं है भानु जी, अब आपको और आपके राजनीति को इस क्षेत्र कि जनता जड़ से उखाड़ फेंकने की काम कर रही है। तत्पश्चात श्री विधायक ने नारायण वन सूर्य मंदिर स्थित मैदान में एवं बांसडीह कला में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चाहे समस्या स्कूल का हो रोड का हो पानी का हो या किसी भी तरह का कोई समस्या हो तो निधड़क मुझसे मिले मुझे अवगत कराएं अनंत प्रताप देव तुरंत खरा उतरेगा नाकी घर का बेटा कहने वाले पूर्व विधायक जैसा टाल मटोल कर बरगलाने का काम करेगा। विधायक ने सरकार की महतवाकांक्षी योजना मईया सम्मान पर भी चर्चा की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ललेश्चर राम, पर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, अमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कलेंद्र पासवान, बिंदु राम, बालमुकुंद पाठक, सुरेन्द्र गुप्ता, श्री राम सिंह, संजय वर्मा, छोटन सिंह अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment