उपभोक्ताओं ने विंढमगंज में पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का आरोप लगाया

नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार अनीता फिलिंग स्टेशन के पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का युवकों ने आरोप लगाया है कल रात्रि लगभग 8 बजे हुंडई इओन कार में एक हजार पेट्रोल भरवाया पर सेल्स मेन ने बड़ी ही चतुराई से तेल कम डाला तेल इंडिकेटर में भी दो खुंटी दिखाया चुकी कुछ तेल पहले से मौजूद था तो सक वहीं पर हुआ मगर कुछ दुरी निकल चुके थे जैसे ही अनपरा पहुंचे गाड़ी एयर लेने लगी अनपरा में ही शादी समारोह से वापसी होने को निकले तो गाड़ी बंद होने लगी मौके पर नजदीकी पेट्रोल पंप से 500 रू का पेट्रोल लेकर विंढमगंज पहुंच गए रात्रि में ही सेल्समैन से शिकायत किया तो सेल्समैन ने कहा सुबह आईए मैनेजर से बात कर लीजिएगा यह बात आसपास के पत्रकार व स्थानीय ग्रामीणों को पता चला तो पेट्रोल पंप में आकर तेल कम देने की शिकायत करने लगे मौके पर मौजूद मैनेजर संजय यादव ने बताया कि रात्रि में सैल्स मेन चला गया है बात कर रहा हूं काल नहीं उठा रहा है। वही मैनेजर से शिकायत रजिस्टर कि मांग कि गयी तो उन्होंने देने से साफ मना कर दिया इसी बीच एक पत्रकार को फोन पर धमकी भी दे डाली मैनेजर संजय यादव ने कहा कि अगर कोई पत्रकार खबर चला दिया तो खैर नहीं हमारे मालिक अरबपति हैं एक तरफ से सब पर मान हानी का कैस कर दुंगा। यह पहली शिकायत नहीं अंकित जायसवाल ने भी एक माह पूर्व कम तेल देने कि शिकायत कि थी।वही इसकी शिकायत आनलाईन कर दी गई है। पेट्रोल पंप की जांच अति आवश्यक है पता नहीं कितने उपभोक्ताओं को सेल्समेन द्वारा चुना लगाया जा रहा है। और नहीं फिलिंग स्टेशन पर फिलिंग स्टेशन का साइन बोर्ड लगा है । कर्मचारी बिना ड्रेस कोड का पेट्रोल देते नजर आए है । जबकि शासन प्रशासन के द्वारा कहा गया है कि जो नो हेलमेट नो तेल इसके बाद भी इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है और बेधड़क लोगों को बिना हेलमेट पहने लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा है।जांच की आवश्यकता है।

Leave a Comment