स्कॉर्पियो से सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक हुआ घायल जिला अस्पताल रेफर

नंदकिशोर गुप्ता/तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक गंभीर से घायल हो गया उस स्थिति में घायल की पहचान निवासी मुड़ी सेमर के कमलेश यादव पुत्र चंद्रिका यादव के रूप में हुई है। घटना सुबह 10.30 के समय की है, जब कमलेश उमेश जायसवाल के इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास खड़ा था कचनरवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार काली स्कार्पियो ने कमलेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कमलेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया है चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक बताया है। वही घटना स्थल पर उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी की नम्बर प्लेट गिरी मिली जिसका नंबर JH 03AL3693 है। पुलिस को सूचना दे दी गई है जिसकी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment