तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में शनिवार को एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई। परिजनों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। बताया जाता कि किसी मामले को लेकर 25 वर्षीय पूनम देवी ने कीटनाशक दवा खाकर बेहोश हो गई। घायलवस्था में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।






