तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय हाल में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 10 रक्तविरों ने रक्तदान किया।साईं ब्लड बैंक राबर्ट्सगंज की टीम ने रक्तविरो का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि रक्तविकारों का सम्मान बहुत ही सराहनीय है। आकस्मिक सेवा देने वाले रक्तवीरो का उत्साह समाज मे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र अग्रहरी, संजय चौबे, फतेह मुहम्मद ख़ाँ, शिवशंकर एडवोकेट रहे। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर विकास अग्रहरी ने सभी का आभार प्रकट किया।






