साहित्यकार लखन राम जंगली हुए सम्मानित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया। इस कार्यक्रम में लोक भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ लखन राम जंगली को मुख्य अतिथि रेनुकूट चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल सिंह. दुद्धी चेयरमेन कमलेश व श्रवण सिंह गोंड़ द्वारा प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह यादव ने सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी में उपस्थित लोगों को साहित्य जीवन को लेकर सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर प्रसाद रहे। इस अवसर पर अमरनाथ जायसवाल,विकास अग्रहरि अविनाश गुप्ता गणेश जौहरी, अखिलेश जिज्ञासु इस्लामु हुदा मुजीब संदीप तिवारी अमन जायसवाल, यथार्त विष्णु, विकास जौहरी, संदीप तिवारी, प्रवीण जायसवाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]