तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में रविवार को कमाने गए युवक का शव पहुँचते ही कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता परमानंद बताते हैं कि बीते 15-20 दिन पहले ट्रक चालक के साथ कमाने के लिए गया था। शनिवार को चालक रमाशंकर ने फोन पर सूचना दिया कि आपके 23 वर्षीय कमल कुमार की तबियत खराब है। परिजन तत्काल अपनी सुविधा से बिहार ल सासाराम पहुँचे। वहाँ चालक का फोन बंद मिला। परिजनों ने देखा तो कमल की मौत हो चुकी है। परिजनों ने शव को लेकर घर वापस आ गए। दुद्धी में तहरीर देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर अपनी तरह तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।






