विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री संजीव गोंड ने सिकल सेल एनीमिया जैसे बीमारियों को किया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री संजीव गोंड ने सिकल सेल एनीमिया जैसे बीमारियों को जागरूक किया। वृहस्पतिवार को नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय सभागार में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व सिकल सेल दिवस का प्रमुख उद्देश्य आम लोगों सरकारों और स्वास्थ्य संगठनों को इस बीमारी को गंभीरता से प्रयास कर समय पर जांच परामर्श और इलाज सुनिश्चित करना है। युवा जोड़ों को विवाह पूर्व जिन जांच और परामर्श मिल सके। भविष्य में इस रोग से बचाया जा सकता है। सामाजिक स्वीकृति पर भी ध्यान देना है। सिकल सेल रोग कोई छुआछूत बीमारी नही है। यह रोग आनुवंशिक उत्परिवर्तन असामान्य हीमोग्लोबिन को एक साथ इकट्ठा करता है। जिससे लाल रक्त कोशिकायें सिकल के आकार की हो जाती हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव गांव में जागरुक कर रही है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता चेयरमैन कमलेश मोहन ने सभा को सम्बोधित करते हुए जागरूक किया। आदिवासी समाज मे बहुतायत बीमारी है। इस तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए कैम्प लगाकर जागरूक करना पड़ेगा। निःशुल्क दवाइयां वितरण कर लोंगो को जागरूक करना है। सिकल सेल बहुत गंभीर बीमारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क उपचार व दवाइयां वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा आठ मरीजों को कार्ड व दवा निशुल्क वितरण किया गया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जिले के नोडल अधिकारी के अनुपस्थिति को लेकर जांच कर कार्यवाही करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी लिया।

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक दुद्धी में नीरज गुप्ता व मीरा यादव ने ब्लड डोनेट किया। प्रगति ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्र हरि ने सभी अधिकारियों को सम्मानित किया

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सीएमओ सोनभद्र अश्वनी सिंह,नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव, अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी,डाॅ गोरव सिंह सुरेंद्र अग्रहरी, मनोज सिंह बबलू मनीष जाo, प्रेमनारायण सिंह मोनू, दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा पीयूष संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता सहित अन्य लोग उपस्थित संचालन डाॅo गोरव सिंह ने किया.

Leave a Comment