सर्पदंश से महिला की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के कोरची गांव डूब क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। सोमवार को दोपहर में कोरची निवासी सुधा देवी 28 वर्ष पत्नी संतोष कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव में ही लकड़ी लेने गई हुई थी। जहां सर्प ने डस लिया परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। जहां सोमवार को रात्रि में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment