तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी(सोनभद्र): कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार मंगलवार को डिवीजन एक के तीनो खंड के अधिशासी,सहायक एवं अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की। कनहर डैम के सभी फाटक को आपात स्थिति में क्रियाशील रखने के तरीकों पर विशेष रूप से फोकस करते हुए वहां विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जनरेटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके साथ ही परियोजना में लगे उपकरणों आदि को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा प्रबन्धों को यथाशीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।
बताया कि अधूरे पड़े बाई व दाई मुख्य नहरों के निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही। रेलवे,वन विभाग के साथ छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के साथ डूब क्षेत्र के विस्थापित समस्याओं के निदान पर भी बिंदुवार समीक्षा करते हुए उसके लिए भी निर्देशित किया है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र नाथ पांडेय,अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,वीर बहादुर,दिलीप कुमार,रवि श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्रा,सुनील गुप्ता,नरसिंह, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।





