तहसील में संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। मंगलवार को तहसील सभागार में संचारी रोग अभियान के तहत ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास के अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। तहसील सभागार में हुई बैठक में नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने संचारी रोगों की पहचान और अभियान के दौरान इसकी रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा संक्रामक बीमारियों के प्रकोप की संभावना रहती है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए जागरूक करें। पहले से सतर्क रहेंगे तो संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बीसीपीएम सुनीता, बीपीएम संदीप सिंह, शिक्षा विभाग शेलेश मोहन सहित अधिकारी कर्मचारी लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Comment