भाजपा नेता धर्मपाल जी के यहां राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक  हस्तियों ने पहुंचकर माँ को दी श्रद्धांजलि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

श्रद्धांजलि जनपद बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी की माता जी के निधन के बाद आज बिजनौर के स्वास्तिक गार्डन में उनकी आरिष्टि की रस्म विधिपूर्वक संपन्न हुई।
राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।”

बिजनौर के स्वास्तिक गार्डन में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला।
बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी की माता जी की आरिष्टि के अवसर पर राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं।”


श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा
माता जी तन, मन और जीवन समर्पण का संस्कार देने वाली थीं। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी धर्मपाल जी की मां को समाज का प्रेरक स्तंभ बताया।”

उनका जीवन, उनके मूल्य आज भी उनके परिवार और समाज में जीवित हैं।

जूना अखाड़ा से आए यतेन्द्रानंद गिरी महाराज ने कहा—”

माता के संस्कार अमर होते हैं, मृत्यु के बाद भी वे साथ रहते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक अशोक राणा और ओम कुमार सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस शोक अवसर ने भावनाओं को झकझोर दिया, लेकिन यह भी याद दिलाया कि संस्कारों से जुड़ी मां की भूमिका कभी समाप्त नहीं होता.

Leave a Comment