तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में अनियंत्रित टैम्पो पलट गई। टैम्पो में बैठे सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वृहस्पतिवार की देर शाम करीब झारोखुर्द की ओर से दुद्धी की ओर आ रही अनियंत्रित टैम्पो डूमरडीहा गांव में पलट गई। जिसमें बैठे सवार राम प्रवेश 35 पुत्र बुनन उर्फ मुन्ना निवासी डूमरडीहा की मौत हो गई। साथी युवक सतेंद्र 30 पुत्र भिख़म निवासी डूमरडीहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दुद्धी सीएचसी पहुँच कर मृतक राम प्रवेश का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीँ दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। शंभु अपने बाइक से पत्नी व दो बच्चे के साथ रिश्तेदार लीची देवी 30 पत्नी सोमारू निवासी कर्री ओबरा से रेनुकूट जा रहे थे। हाथीनाला से मूर्धवा मार्ग पर करीब चार किमी दूर बाइक पर पीछे बैठे महिला लीची देवी अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलवस्था में महिला को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
इस मों के पर जय शंकर राय
चोकी प्रभारी दुद्धी व पुलिस बल सर्वेश सिंह और अन्य लोगों के साथ
हॉस्पिटल मे पहुच कर जानकारी ली
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





