भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र- भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। टू व्हीलर,फोर व्हीलर, यात्री गाड़ी समेत अन्य साधनों से भैया-बहनें अपने अपने गंतव्य को जाते दिखे। एक ओर जहां बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु एवं समृद्ध होने की कामना की। वहीं दूसरी ओर भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहनों को आशीर्वाद स्वरूप आकर्षक गिफ्ट भेंट कर,उनकी आजीवन रक्षा का वचन दिया।त्यौहार से एक दिन पहले शुक्रवार को हो रही बारिश ने रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई और राखी व्यवसाईयों की किरकिरी कर दी थी।लेकिन दूसरे दिन मौसम के साथ देने से अधिकांश दुकानदार अपेक्षाकृत कम ज्यादा व्यवसाय कर संतुष्ट दिखे।

Leave a Comment