धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –

केतार भाई बहनों के अटूट रिश्ते का पर्व राखी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से संपन्न हुआ। बहनों ने भाइयो के हाथो में रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा कि कामना की। शनिवार की अहले सुबह स्नान कर बहनों ने विभिन्न मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद भाइयो की कलाई पर राखी सजाई। बहनें भाईयों का सबसे पहले तिलक लगा कर आरती उतारी जिसके बाद उन्हें हाथों में रक्षा सूत्र बांधने के साथ बहनों ने भाईयों के मुंह मीठा भी कराया। महापवित्र और भाई बहनों का अटूट रिश्तों का मधुर इस पर्व की ख़ुशी भाई बहन दोनों के चेहरे पर झलकती नजर आई। राखी पर्व को लेकर विवाहित बहने अपने ससुराल से मायके भाइयो को राखी बांधने पहुंची थी।इस पवित्र धागा से भाईयों ने बहन की सुरक्षा का संकल्प भी लिया सनातन धर्म को मानने वाली हर बहन अपने छोटे बड़े भाईयों को राखी बांधकर सुख समृद्वि की कामना की।

Leave a Comment