स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सुक्खन अलि को याद किया गया उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुक्खन अलि देश के आजादी में अपना बहुत बड़ा देश के प्रति योगदान दिए थे,स्वतंत्रता सेनानी सुक्खन अलि को याद कर परिवारवालों नें आज 15 अगस्त को कम्प्लेक्श में दुद्धी तहसील के मुखिया उप जिलाधिकारी निखिल कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के हाथों ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के बाद सेनानी परिवारवालों व उपस्थित जनों को बधाई दिए,
साथ में दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज जय शंकर राय व श्याम जी सिंह यादव मौजूद रहें।ध्वजारोहण के बाद भारत माता जय की नारा लगाया गया।इसके बाद उपस्थित लोगों में लड्डू वितरण किया गया।स्वतंत्रता सेनानी परिवार में मौके पर,अमजद अली खान,सेराज खान,लियाकत अलि खान,जलालुद्दीन खान,जौहर खान,हसीब खान,नज़ीर खां जबि खान उर्फ बाबू डॉन,जुनैद खान,मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद हुसैन,वेद अग्रहरि सहित मीडिया के साथीगढ़ उपस्थित रहें।

Leave a Comment