दुद्धी में जोशोखरोश के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

  • हजारों की ऐतिहासिक भीड़ और हाथों में तिरंगा बनी आकर्षण का केन्द्र दुद्धी- नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं,अधिकारियों समेत आमजनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंगलवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। दुद्धी नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया।जिसमें करीब एक किलोमीटर लंबी निकली तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।इस तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों का जोश और उत्साह देशभक्ति गानों की धुन पर दोगुनी हो रही थी। कारवां जिधर से गुजरी लोग जुड़ते चले गये। पूरे नगर का भ्रमण करते हुए, तिरंगा यात्रा पुनः रामलीला मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।तिरंगा यात्रा के समापन पर जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश को साझा किया। उन्होंने बताया 10 से 12 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी यह यात्रा निकली है तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है। यह अभियान सभी के लिए है, चाहे वह अमीर हो या गरीब,नेता हो या आम नागरिक। वही दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन व खंड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया ने अपने पूरे कर्मचारी व सभासद के साथ इस यात्रा में सहभागिता की और बेहतरीन कार्यक्रम के लिये सबका आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल एवं मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी नागरिकों से अपील किया कि अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतार कर सुरक्षित रख लें।तिरंगा यात्रा में आये हुए समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा में दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने भी पूरे जोशोखरोश के साथ देश की आन बान और शान तिरंगा हाथों में लेकर पूरे नगर का भ्रमण कर,हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।
  • इस मौके पर सीओ राजेश राय,जिलामंत्री दिलीप पांडे, सुरेन्द्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, सुमित सोनी, कार्यक्रम विनोद जायसवाल,धर्मेंद्र पाल, संजू तिवारी,गोरख अग्रहरि, अनिल कुमार, जितेंद्र चन्द्रवंशी, शिवशंकर प्रसाद, अजय चन्द्रवँशी, विकास सोनी, विकास मद्धेशिया, सूरजदेव प्रसाद, अंशुमान राय, प्रेमनारायण सिंह मोनू, आयुष कुमार, दीपक जौहरी, राफे खान, प्रवीण जायसवाल, दीवान सिंह, मीरा सिंह गोंड़, कलावती देवी, सभासद धीरज जायसवाल,आमेश सिंह,आनन्द अग्रहरि,निरंजन कुमार सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment