तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सिद्धार्थनगर की जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने डिडई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन सहित भारी संख्या में स्कूल की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं और महिलाओं को पुलिस के विभिन्न शाखों से जुड़े जवानों और महिला अधिकारियों ने महिलाओं को सशक्त बनने और प्रदेश सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस विभाग से जुड़ी महिला अधिकारियों ने टोल फ्री नंबर 1090, 112, साइबर क्राइम से जुड़ी विभिन्न साइटों की जानकारी देते हुए उनके ऊपर होने वाले अत्याचार से निपटने के लिए उस पर कॉल करने की अपील की। इस मौके पर बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने भी उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार विभिन्न कार्यक्रम चला रही है साथ ही महिला अपने आप को कमजोर ना समझे घरेलू हिंसा से लेकर सड़क पर होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है । डीआईजी संजीव त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा नवरात्रि के शुरू होने के साथ शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत सिद्धार्थनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को टोल फ्री नंबर 1090, 181, 112 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी जा रही है और उन्हें हर स्थिति निपटने के लिए पुलिस से मदद लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी मोहल्लों, व स्कूलों के साथ-साथ गांव में भी बेटी बहु सम्मेलन का आयोजन कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
वही मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम की आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह कटिबंध है और वह महिलाओं के के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में योगी और मोदी की सरकार आने से महिलाओं में काफी बदलाव भी देखने को मिल रहा है । इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी कोशिश है कि महिलाओं को उनके हक के प्रति जागरूक किया जाए






