महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन

IMG-20251016-WA0032

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि अध्यापिका श्रीमती रोशनी कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “बेटियां आंगन की चहचहाहट हैं, जिनके बिना घर, परिवार और समाज अधूरा है। वे घर और समाज की सच्ची रोशनी हैं।” उन्होंने नारी शक्ति को सलाम करते हुए जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध रचना का वाचन किया।विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं राजभाषा), ने अपनी काव्य संग्रह ‘विदा होती बेटियां’ के मार्मिक प्रसंगों के माध्यम से बेटियों और मातृत्व के भावनात्मक संबंध पर प्रकाश डाला। दूसरी विशिष्ट अतिथि डॉ. बीना सिंह रागी ने साहित्य, समाज और मानवता के त्रिकोण को जोड़ते हुए कहा कि “प्रकृति लिंग का भेद नहीं करती, इसलिए समाज को भी समानता को अपनाना चाहिए।”कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक डॉ. मानिकचंद पांडेय ने की। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले चल रहे मिशन शक्ति अभियान की गतिविधियों का उल्लेख किया।इस दौरान स्वयंसेविकाएं पल्लवी गुप्ता, ज्योति, पूनम, पूजा, श्रेया, संचना आदि ने भी अपने विचार रखे।थाना शक्तिनगर से पहुंचे एसआई रंजीत कुमार, कांस्टेबल आदित्य कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव एवं पूजा कनौजिया ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर जागरूक किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटेलाल प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया, और श्री रंजीत राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. विनोद कुमार पांडेय ने किया।
आयोजन में डॉ. दिनेश कुमार, श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉ. मनोज कुमार गौतम सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति सराहनीय रही।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

About the Author

Leave a Reply