पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी फरार आजाद कुमार गिरफ्तार

IMG-20251017-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा/सोनभद्र

ओबरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराध में वांछित युवक आजाद कुमार पुत्र अशोक, निवासी पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी डिग्री कॉलेज से शारदा मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई, जब पुलिस को मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने युवक को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर मुकदमा संख्या 234/2025 पंजीकृत है, जिसमें धारा 64(1), 91, 351(3) बीएनएस और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएँ लगी हैं। युवक पिछले कई दिनों से पुलिस से बचता फिर रहा था, लेकिन शुक्रवार को ओबरा थाने की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसकी फरारी पर विराम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और बाद में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।ओबरा के क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में इस अभियान को चलाया गया। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कांस्टेबल प्रवीण राय और कांस्टेबल यशवंत सरोज शामिल रहे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी में लेकर बिना किसी हंगामे के गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की यह सक्रियता अपराधियों में भय पैदा करेगी और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देगी। ओबरा थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

About the Author

Leave a Reply