सेंट मेरीज स्कूल में आयोजित हुआ पीपीटी प्रतियोगिता

IMG-20251017-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र दुद्धी शुक्रवार सेंट मेरीज स्कूल, दुद्धी में शुक्रवार को “भारतीय पर्व” विषय पर हाउस ग्रुप स्तर पर पीपीटी कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भारतीय संस्कृति, त्योहारों की परंपरा और उनके महत्व पर रचनात्मक प्रस्तुति दी। हर हाउस से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य टाइट्स लोबो के संरक्षण में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान आनंद कुमार भीम जयसवाल और मदन मोहन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय त्योहारों की विविधता और सांस्कृतिक एकता की झलक दिखाई।निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान निर्धारित किए गए, और विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुप मसीह, कुमारी ऋतु, सहबाज अली तथा सुनील तिर्की भी मौजूद रहे।विद्यालय परिवार ने इस प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति और डिजिटल कौशल को निखारने की दिशा में एक सफल प्रयास बताया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की उत्साहभरी प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।

About the Author

Leave a Reply