दामाद ने रिश्तेदार को बांस की लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव में महिलाएं हुई घायल

IMG-20251024-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली कहासुनी के बाद एक दामाद ने अपने ही रिश्तेदार पर बांस की लाठी से हमला कर दिया। हमले में रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के रहने वाले दारा प्रसाद पुत्र मुन्ना कुछ दिनों पूर्व अपने ससुराल मल्देवा गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद घर में सो चुके थे। देर रात अचानक दारा प्रसाद नींद से उठा और घर में बैठे-बैठे जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा। उसकी आवाज सुनकर नजदीक ही रह रहे रिश्तेदार उमेश पठारी मौके पर पहुंचे और उसे शांत कराने का प्रयास करने लगे।देखते ही देखते बात बढ़ गई और गुस्से में आए दारा प्रसाद ने घर के बाहर रखी बांस की लाठी उठाकर उमेश पठारी पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। बुरी तरह घायल उमेश जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आसपास के लोग और परिजन किसी तरह से आरोपी को काबू में लाए और उमेश को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची कुछ महिलाएं भी लाठी के वार से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है।ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दारा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में वह मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारणों का पता चल पाएगा।गांव में इस घटना के बाद मातम छा गया है। मृतक उमेश पठारी को ग्रामीण एक शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि परिवार का ही एक सदस्य इस तरह रिश्तेदारी को कलंकित कर देगा।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply