चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बैटरी चोर गिरफ्तार, पांच चोरी की बैटरियां बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरियां बरामद की गई हैं।थाना चोपन में पंजीकृत मुकदमा संख्या 381/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास उर्फ निरहू पुत्र प्रभू, निवासी ग्राम सिन्दुरिया (थाना चोपन) को पॉलीटेक्निक कॉलेज तिराहा, चोपन से गिरफ्तार किया।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने चचेरे भाई धीरज पुत्र इसरी उर्फ ईश्वरी (निवासी ग्राम सिन्दरिया, थाना चोपन) के साथ मिलकर 20/21 अक्टूबर की रात्रि में पेंटा पाठक के घर के सामने खड़ी दो हाइवा व एक टैम्पो से बैटरियां चोरी की थीं। सह-अभियुक्त धीरज फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।बरामद सामान: 05 अदद एक्साइड कम्पनी की बैटरियां
गिरफ्तारी स्थल: पॉलीटेक्निक कॉलेज तिराहा, चोपन गिरफ्तारी करने वाली टीम:उ०नि० श्यामदेव यादव हे०का० सुनील कुमार हे०का० विनोद कुमार हे०का० संतोष कुमार यादव
(थाना चोपन, जनपद सोनभद्र)पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Comment