तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
छठ पर्व को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए क्षेत्र अधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने शनिवार को बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के साथ क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया जिला अधिकारी ने एनटीपीसी परिसर स्थित सूर्यकुंड स्वर महादेव मंदिर स्थित कुंड दुदहिया माता मंदिर सहित अन्य घाटों का भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया सीओ ने मातहतो को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस की पैनी नजर बनी रहे उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भीड़भाड़ या अब व्यवस्था न हो स्नान और अर्थ के दौरान पानी में उतरते समय बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने देने की अपील की गई। सुरक्षा के मध्य नजर सभी छठ घाट पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार निगरानी रखी जाएगी







