पुलिस ने चलाया “दंड से न्याय की ओर” अभियान, हनुमान मंदिर चौराहे पर जुटी भीड़

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी 

सोनभद्र ओबरा पुलिस द्वारा शुक्रवार को हनुमान मंदिर चौराहे स्थित पिंक बूथ पर “दंड से न्याय की ओर” अभियान के तहत कानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने उपस्थित भीड़ को नए तीन आपराधिक कानूनों भारत न्याय संहिता, भारत दंड संहिता और भारत सबूत अधिनियम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य आमजन तक न्याय को सरल और सुलभ बनाना है। चौरसिया ने लोगों से कानून का पालन करने और पुलिस की हर संभव सहायता लेने की अपील की।कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज कस्बा विष्णु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश दुबे, उपनिरीक्षक राम लोचन, कांस्टेबल मनीष राय, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल रंजन यादव सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।स्थानीय व्यापारी बंधु, नगरवासी और महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम में उमड़ी। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।हनुमान मंदिर चौराहे पर घंटों तक चली इस जानकारीपूर्ण पहल में पुलिस ने नागरिकों को उनके मूल अधिकारों, जिम्मेदारियों और कानून से संबंधित प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ओबरा पुलिस जनसहयोग से अपराध मुक्त समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Comment