अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई का गठन, छात्रों में उत्साह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा (सोनभद्र)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवीन इकाई गठन समारोह का आयोजन मंगलवार को महाविद्यालय परिषद के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में उद्घाटन समारोह एवं संबोधन हुआ, जबकि द्वितीय सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत नई इकाई का गठन किया गया।सत्र 2024-25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र 2025-26 की नई इकाई की घोषणा विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने की। नई इकाई में आनंद अग्निहोत्री को इकाई अध्यक्ष तथा कार्तिक तिवारी को इकाई मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। इनके साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को भी पद व दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति तन्मयता और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त रहा और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक राजबली साहनी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला संयोजक ललितेश मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह छातृशक्ति से राष्ट्रशक्ति की भावना को जागृत करने वाला संगठन है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे देशहित, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर नई दिशा प्रदान करें।इस अवसर पर अनमोल सेठ, अनिकेत राय, शिवम अग्रहरि, नितेश चौरसिया, विनीत गुप्ता, ओम तिवारी, सिखा सिंह, खुशबू पांडे, सिवानी सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से सभागार गूंज उठा और वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

Leave a Comment