तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र दुद्धी में आग लगने की घटनाएं अक्सर हुआ करता है ऐसे घटना और इससे बचाव के लिए नगर पंचायत प्रशासन नगर में ठोस पानी के उपाय किए जाने पर गहनता से विचार कर उक्त परियोजना को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है इस बाबत नगर पंचायत के चेयरमैन राज कुमार अग्रहरी ने बताया कि नगर क्षेत्र मैं आग लगने की घटनाएं गर्मी के दिनों में व अन्य मौसम में भी घटनाएं होती जिससे आग लगने के बाद उसे बुझाने और पानी के कोई उपाय नहीं हैं इसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन उपाय कर उस कार्य को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है उन्होंने बताया कि आग लगने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर चोपन अथवा रेणुकूट अनपरा आदि स्थानों पर फायर की गाड़ियां हैं वहां से यहां तक आने में गाड़ियों को घंटों भर से जादे समय लग जाते हैं जिसके चलते आग अपना विकराल रूप ले चुका होता है और दुकानें मकाने आदि संस्था जलकर नष्ट हो जाते हैं इससे बचाव के लिए दुद्धी में फायर स्टेशन की स्थापना अभी तक नहीं हो सका है उन्होंने बताया कि नगर पंचायत आग से बचाव के निपटने के लिए अभी फिलहाल नगर के औद्योगिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों दुकानों आदि प्रमुख स्थानों पर पेयजल आपूर्ति मैन लाइन से पॉइंट बनाकर पानी भरे जाने के मुकम्मल व्यवस्था बनाएगी जिससे पानी की कमी आग बुझाने में ना हो सके और ना ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पानी लेने के लिए बहुत दूर का सफर तय करना पड़े नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी में कहा कि नगर में अभी 100 मीटर की दूरी पर 3 पॉइंट बनाए जाएंगे इसे आग लगने की घटनाओं पर पानी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा कहां की यह योजना अगर सफल हुआ तो पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 100 मीटर की दूरी पर इसके पॉइंट बनाए जाएंगे ।






