दुद्धी विधानसभा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की हुई समीक्षा बैठक सम्पन्न

wp-1627231322116.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। गोंडवाना भवन डीसीएफ कालोनी परिसर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे समाजवाद वन्स अगेन और पार्टी के हर घर कार्यकर्ता समाजवादी झंडा अभियान व पार्टी के यूथ सक्रिय हो इस पर चर्चा किया गया। इस दौरान मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने के लिए सभी यूथ के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य गुरु अजय पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से फेल हो गई है। प्रदेश की जनता इस महंगाई और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। नव युवक यूथ ब्रिगेड के साथ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को बताए और प्रदेश में सरकार बनाने की अपील गरीब आदिवासी क्षेत्रों में करें ताकि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाई जा सके। कार्यक्रम के प्रभारी व यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष फरहान खान व समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम व गौस मुहम्मद ख़ाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन छात्र नेता अजय यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिनय कुमार बिट्टू, विशाल जायसवाल, परमजीत सिंह (मोनू) विधानसभा अध्यक्ष शिवम यादव, दुद्धी ब्लॉक अध्यक्ष सैफी खान, नगर अध्यक्ष शाहीद खान, म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन यादव , जमील अहमद, , छात्र नेता यमिन खान, आशीष कोलम्बस, रिजवान, फरहान, अरशद, सेराज अली इत्यादि सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply